Read In English
प्रश्न 1. " एक धातु के गोले को वैद्युत से आवेशित किया जाता है । " इस कथन का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर
:- यदि गोला धनावेशित है तो उससे कुछ इलेक्ट्रॉन हटाये गये हैं ; यदि वह
ऋणावेशित है तो उसे कुछ अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन दिये गये है ।
प्रश्न 2. क्या किसी कण पर 1.6x 10⁻²⁰ कूलॉम आवेश हो सकता है ? 2.4x10⁻¹⁹ कूलॉम ?
उत्तर :- नहीं , नहीं ।
प्रश्न 3. 3-2 कूलॉम आवेश कितने इलेक्ट्रॉनों द्वारा निर्मित होगा ?
उत्तर :- 2.0x10¹⁹
प्रश्न 4.1 कूलॉम आवेश में कितने इलेक्ट्रॉन होते है ?
उत्तर :- 6.25x10¹⁸ ( सूत्र q = ne से )
प्रश्न 5. वैद्युत आवेश के क्वाण्टीकरण से आप क्या समझते है ?
उत्तर
:- कोई भी आवेश , मूल आवेश की भित्र में नहीं हो सकता । प्रकृति में आवेश ±
e , ± 2e , ± 3e .... सम्भव हैं , 0.50 अथवा 1.5e नहीं ।
प्रश्न 6. आवेश के esu , emu तथा कूलॉम मात्रकों में सम्बन्ध लिखिए ।
उत्तर :- 1 कूलॉम =10⁻¹ emu = 3x 10⁹ esu.
प्रश्न 7. क्या एक आवेशित पिण्ड समीपवर्ती अनावेशित पिण्ड को आकर्षित करेगा ?
उत्तर :- हाँ ; आवेशित पिण्ड प्रेरण द्वारा अनावेशित पिण्ड के समीप वाले सिरे पर विपरीत आवेश उत्पन्न करेगा ।
प्रश्न 8.
ठीक बराबर द्रव्यमान के दो सर्वसम धातु के गोलों में एक को Q ऋण - आवेश से
तथा दूसरे को उतने ही धन - आवेश से आवेशित किया जाता है । क्या दोनों
गोलों के द्रव्यमानों में कोई अन्तर आ जायेगा और क्यों ?
उत्तर :-
धनावेशित गोले से इलेक्ट्रॉन निकल जाने पर उसका द्रव्यमान कुछ कम हो जायेगा
जबकि ऋणावेशित गोले का द्रव्यमान इलेक्ट्रॉन आ जाने के कारण कुछ बढ़
जायेगा ।
प्रश्न 9. दो आवेशित कणों के बीच दूरी आधी करने पर उनके बीच बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर :- बल चार गुना हो जायेगा
प्रश्न 10. कौन - सा अधिक प्रबल है , एक इलेक्ट्रॉन व एक प्रोटॉन के बीच स्थिर वैद्युत बल अथवा उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल ?
उत्तर :- स्थिर वैद्युत बला
नोट : यह प्रश्न विभिन्न स्रोतों से तथ्य एकत्रित कर बनायीं गयी है | यदि इसमें कोई त्रुटी पायी जाती है तो RMM Study संचालक की जिम्मेदारी नहीं होगी

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.