दैनिक समसामयिकी | 03-11-2021

Read In English

प्रश्न 1. विश्व शाकाहारी दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 1 नवंबर

प्रश्न 2. इटली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन को अगले वर्ष 2022 में किस देश में आयोजित किया जायेगा ?
उत्तर - इंडोनेशिया

प्रश्न 3. किस राज्य सरकार ने राज्य में फिनटेक या वित्तीय प्रौद्योगिकी के लिए जल्द ही उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है ?
उत्तर - कर्नाटक सरकार

प्रश्न 4. भारत और इज़रायल ने कार्य समूह की कौन-सी बैठक के दौरान रक्षा सहयोग के लिए एक नई टास्क फोर्स गठन का फैसला किया है ?
उत्तर - 15वी बैठक

प्रश्न 5. संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रति वर्ष किस दिन "पत्रकारों के ख़िलाफ अपराधों के लिए दण्ड मुक्ति समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस" मनाया जाता है ?
उत्तर - 2 नवम्बर

प्रश्न 6. किस क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफ़गान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है ?
उत्तर - अफ़गानिस्तान क्रिकेट टीम

प्रश्न 7. किसने कानूनों के दोहरेपन से बचने के लिए भारत सरकार से की डाटा बिल छूट की मांग की है ?
उत्तर - भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण

प्रश्न 8. किस आयोग के द्वारा जारी लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 40 करोड़ लोगों का कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं है ?
उत्तर - नीति आयोग

प्रश्न 9. किस मंत्रालय ने चेन्नई में भारत का पहला मानवयुक्त महासागर मिशन "समुद्रयान" लॉन्च किया है ?
उत्तर - पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

प्रश्न 10. किस मंत्रालय ने देशभक्ति गीत लेखन, लोरी लेखन और रंगोली बनाने के लिए 3 राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिताएं शुरू की है ?
उत्तर - संस्कृति मंत्रालय

Disclaimer : यह प्रश्न विभिन्न स्रोतों से तथ्य एकत्रित कर बनायीं गयी है | यदि इसमें कोई त्रुटी पायी जाती है तो RMM Study संचालक की जिम्मेदारी नहीं होगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ