दैनिक समसामयिकी | 04-11-2021

Read In English

प्रश्न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस वर्ष तक भारत के शुद्ध कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने का संकल्प लिया ?
उत्तर - 2070

प्रश्न 2. भारतीय सेना के एविएशन कोर ने 1 नवंबर 2021 को अपने स्थापना दिवस की कौन-सी वर्षगांठ मनाई ?
उत्तर - 36वां

प्रश्न 3. किस मिशन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है ?
उत्तर - राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन

प्रश्न 4. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने किस सम्मेलन में "International Methane Emissions Observatory" को लॉन्च किया है ?
उत्तर - जी20 शिखर सम्मेलन

प्रश्न 5. किस मंत्रालय ने दक्षिण मुंबई के हज हाउस में हज 2022 की घोषणा की है ?
उत्तर - केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय

प्रश्न 6. किस शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेवा को "प्रोजेक्ट 15बी क्लास डिस्ट्रॉयर विशाखापत्तनम" का पहला जहाज डिलीवर किया है ?
उत्तर - मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड

प्रश्न 7. पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किस पॉलिटिकल पार्टी को छोड़ने की घोषणा की है ?
उत्तर - कांग्रेस

प्रश्न 8. भारत सरकार और विश्व बैंक ने किस राज्य में स्वास्थ्य में सुधार के लिए 40 मिलियन डॉलर के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ?
उत्तर - मेघालय

प्रश्न 9. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कितनी भाषाओं में आम बोल-चाल वाले वाक्य सीखने में मदद के लिए "संगम ऐप" लांच किया है ?
उत्तर - 22 भाषाओं

प्रश्न 10. किस राज्य ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन करों और पंजीकरण शुल्क में पूर्ण छूट प्रदान करने की घोषणा की है ?
उत्तर - ओड़िशा सरकार

प्रश्न 11. हाल ही में किस सोशल मीडिया कंपनी ने चेहरा पहचानने की प्रणाली “फेस रिकग्निशन सिस्टम” को बंद करने का फैसला किया है?
उत्तर : फेसबुक

प्रश्न 12. हाल ही में किसने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और परिचालन जरूरतों के लिए 7,965 करोड़ रुपये के अधिग्रहण प्रस्तावों को मजूरी दे दी है?
उत्तर : रक्षा अधिग्रहण परिषद

प्रश्न 13. खाद्य और कृषि संगठन द्वारा आयोजित वर्चुअली अंतर्राष्ट्रीय बीज सम्मेलन में किस राज्य को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है?
उत्तर : तेलंगाना

प्रश्न 14. नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री का नाम बताइएजिन्होंने हाल ही में पाकल दुल जलविद्युत परियोजना में मरुसुदर नदी के डायवर्सन का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर : आर.के. सिंह

प्रश्न 15. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसके लिए “आयुष्मान CAPF हेल्थ कार्ड” लाँच किया है?
उत्तर : केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों

प्रश्न 16. हाल ही में किस देश ने 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए फाइजर टीके को मंजूरी दे दी है?
उत्तर : अमेरिका

प्रश्न 17. हाल ही में जारी आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 834 रेटिंग के साथ कौन-सा खिलाड़ी पहले स्थान पर रहा है?
उत्तर : बाबर आजम

प्रश्न 18. हाल ही में किस देश ने विदेशी मुद्राओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
उत्तर: अफ़गानिस्तान

प्रश्न 19. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 12,885 केस (253 मौतें)

प्रश्न 20. आज के दिन (04 नवंबर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : आप सभी लोगों को शुभ "दीपावली" (दिवाली) की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं।




Disclaimer : यह प्रश्न विभिन्न स्रोतों से तथ्य एकत्रित कर बनायीं गयी है | यदि इसमें कोई त्रुटी पायी जाती है तो RMM Study संचालक की जिम्मेदारी नहीं होगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ